फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सशस्त्र सीमा बल की तैयारियों का महानिदेशक ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल ने सोमवार को सीमांत मुख्यालय का दौरा किया। इस मौके पर उन्हें सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ी ने भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

प्रचार अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इस दौरान महानिदेशक ने सीमा सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से परिचालन एवं प्रशासनिक विषयों पर जानकारी हासिल की। उन्होंने बल की कार्यक्षमता, सतर्कता तथा कार्मिकों के कल्याण पर विशेष बल दिया। श्री सिंघल ने सीमान्त मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने बलकर्मियों को समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें