फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चारबाग़ की जगह गोमतीनगर से चलेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, दिनों में भी हुआ बदलाव, जानिए पूरा शेड्यूल

Sat, 09 Mar 2024 11:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Vande Bharat Express: पटना से लखनऊ के बीच 12 मार्च से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग की जगह गोमती नगर से चलाई जाएगी। पहले से प्रस्तावित दिनों में भी बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना से लखनऊ के बीच 12 मार्च से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब चारबाग की जगह गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। संचालन दिवस में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन अब बुधवार की जगह शुक्रवार को छोड़ सभी दिन चलाई जाएगी। गोमतीनगर स्टेशन आने पर इस ट्रेन के समय में 15 मिनट की बचत भी होगी। ऐसे ही देहरादून की वंदे भारत एक्सप्रेस भी 12 मार्च से शुरू हो रही है। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से चलाई जाएगी।

विज्ञापन


इस बाबत रेलवे बोर्ड की ओर से शनिवार देर शाम दोनों ही ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। गाड़ी संख्या 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6:05 बजे चलकर आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अयोध्या धाम होते हुए दोपहर 2:30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। ऐसे अब यह ट्रेन 8:40 की जगह 8:25 घंटे में ही पटना से लखनऊ पहुंच जाएगी। वापसी में 22346 वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से दोपहर 3:20 बजे चलकर रात 11:45 बजे पटना पहुंचेगी।

यह है देहरादून वंदे भारत का शेड्यूल
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22547 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़ हफ्ते के शेष दिनों में चलेगी। ट्रेन सुबह 5.15 बजे लखनऊ जंक्शन से चलकर बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। वापसी में 22548 वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 2:25 बजे चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 10:40 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें