कला और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में दुनिया को प्रदेश की अनमोल धरोहरों को सँजोने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ में जनजातीय संग्रहालय के निर्माण के लिए 08 करोड़ रुपए और शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के लिए 4 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया गया है।
चौरी चौरा जन आक्रोश कांड के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चौरी चौरा शताब्दी वर्ष पूरे एक वर्ष मनेगा, जिसके लिए 15 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
अपने प्रस्तावित बजट में योगी सरकार ने कलाकारों और लेखकों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश के उन प्रतिष्ठित लेखकों और कलाकारों को "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान" से सम्मानित करने का फैसला किया है, जिन्हें अब तक प्रदेश में किसी अन्य पुरस्कारों से नहीं नवाजा गया है। इस योजना के तहत, हर वर्ष देश और विदेश में यूपी का मान बढ़ाने वाले 05 उत्कृष्ट लेखकों और कलाकारों को 11 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किए जाने की योजना है।