- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को और परिष्कृत कर लागू करने का निर्णय, जिसके अंतर्गत सभी पात्र बालिकाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए 1200 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
- महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना क्रियान्वित की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।
- पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए 4094 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए 415 करोड़ रुपये बजट की घोषणा।
- सरकार ने महिला सामर्थ्य योजना के नाम से नई योजना का किया एलान। 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की।
युवाओं के लिए की गई घोषणाएं
- अभ्युदय योजना के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
- संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत निर्धन छात्रों को गुरुकुल पद्धति के अनुरुप निशुल्क छात्रावास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रदेश में एक जिला- एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ रुपये की घोषणा।
- उत्तर प्रदेश स्टेट स्पिनिंग कंपनी की बंद पड़ी कताई मिलों की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क/आस्थान/क्लस्टर स्थापित कराए जाने का निर्णय। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 30 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था।
आई टी एवं इलेक्ट्रानिक्स के लिए घोषणाएं
- यमुना एक्सप्रेस वे में जेवर एअरपोर्ट के समीप एक इलेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना। बुंदेलखंड में रक्षा इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना का लक्ष्य।
- लखनऊ में एअरपोर्ट के सामने नादरगंज में 40 एकड़ क्षेत्रफल में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिक काम्प्लैक्स का निर्माण प्रस्तावित।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में युवाओं व किसानों का खास ध्यान रखा गया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना की शुरुआत की गई है। वहीं, जिन मंडलों में राज्य विश्वविद्यालय नहीं हैं वहां राज्य विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।
- प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दो लाख रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा व पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाएगी।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव में ओपेन जिम के साथ खेल के मैदान का निर्माण किया जाएगा जिससे कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिले।