आयुष्मान कार्डधारक हेल्पलाइन 1800-1800-4444 पर कॉल करके अपनी पसंद के अस्पताल और डॉक्टर का नाम बताएगा। कॉल सेंटर प्रतिनिधि आपको सीधे अस्पताल की अपॉइंटमेंट टीम से कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिये जोड़ेगा। अस्पताल उपलब्ध स्लॉट बताएगा और अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगी। निर्धारित तारीख और समय पर आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचने पर इलाज शुरू हो जाएगा।
बेहतर सुविधा देने का प्रयास
साचीज की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अर्चना वर्मा का कहना है कि प्रदेश के आयुष्मान मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत निजी अस्पतालों से बातचीत कर छूट पर ओपीडी सुविधा देने की रणनीति बनाई गई है। पहले चरण में 180 अस्पतालों को शामिल किया गया है।