फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: त्योहारी सीजन में कन्फर्म टिकट को लेकर राहत भरी खबर, रेलवे ने जारी की 10 ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ की सूची

Tue, 30 Sep 2025 11:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Confirmed rail ticket: त्योहारी सीजन के दौरान यूपी के लोगों को घर आने-जाने में राहत मिलने वाली है। रेलवे ने दस ट्रेनों की एक सूची जारी की है। 
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में कन्फर्म रेल टिकट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों की 10 ट्रेनों में सीटों की संख्या जारी की गई है। एक अक्तूबर से प्रभावी इस सूची में हर ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी दी गई है। बताया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें समय से चल रही हैं जिनमें सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 10 ट्रेनों में सीटें खाली

 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
1- ट्रेन संख्या 20172 निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत में चेयरकार की 191 सीटें खाली हैं। 1 अक्तूबर से उपलब्ध होगी।
2- ट्रेन संख्या 12002 निज़ामुद्दीन-भोपाल शताब्दी में चेयर कार की 200 सीटें खाली हैं। 1 अक्तूबर से उपलब्ध।
3- ट्रेन संख्या 22436 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत में चेयरकार की 306 सीटें खाली हैं। 4 अक्तूबर से उपलब्ध
4- ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की 654 सीटें खाली हैं। 3 अक्तूबर से उपलब्ध।
5- ट्रेन संख्या 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी चेयरकार में एक अक्तूबर से 234 सीटें खाली।
6- ट्रेन संख्या 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी चेयरकार में 318 सीटें खाली। 3 अक्तूबर से उपलब्ध।
7- ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत चेयरकार में 168 सीटें खाली। 1 अक्तूबर से उपलब्ध।
8- ट्रेन संख्या 22447 नई दिल्ली अंबअदौरा चेयरकार में 3 अक्तूबर से 422 सीटें उपलब्ध हैं।
9- ट्रेन संख्या 22470 निजामुद्दीन -खजुराहो चेयरकार में 1 अक्तूबर से 299 सीटें उपलब्ध हैं।
10- ट्रेन संख्या 12015नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस चेयरकार में 337 सीटें खाली। 4 अक्तूबर से उपलब्ध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें