फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी चुनाव आयोग ने बताया क्यों हटाए गए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सांसद प्रिया सरोज बनीं बड़ी वजह; जानिए मामला

Fri, 01 Aug 2025 07:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Cricketer Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूक अभियान के लिए अब यूपी में चुनाव आयोग के आईकॉन नहीं रहे। चुनाव आयोग ने बताया कि ऐसा कदम क्यों उठाया गया है। 
विज्ञापन
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूक अभियान के लिए अब यूपी में चुनाव आयोग के आईकॉन नहीं रहे। सपा की सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद उन्हें आईकॉन बनाने का फैसला वापस ले लिया गया है। आयोग ने इसे रुटीन प्रक्रिया बताया है, क्योंकि आईकॉन बनाने के लिए यह जरूर देखा जाता है कि उस व्यक्ति का किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव न हो। साथ ही निकट भविष्य में उसके चुनाव लड़ने की संभावना भी न हो। आयोग की तरफ से सभी प्रचार सामग्री से क्रिकेटर रिंकू सिंह की फोटो हटाने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि पिछले साल रिंकू सिंह को प्रदेश स्तर पर आईकॉन बनाया गया । इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया जाता। सिर्फ संबंधित व्यक्ति की सहमति ली जाती है। अब रिंकू सिंह को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए इस पर भी उनकी सहमति ले गई है कि उन्हें आईकॉन न रखने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें