फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यूपीपीएससी अध्यक्ष पद के लिए दीपक के नाम पर असमंजस, डीजी पीएसी आलोक सिंह को लेकर भी चर्चा

Sun, 22 Nov 2026 09:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजी पीएसी आलोक सिंह का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं। वहीं, उनके वीआरएस को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष पद के लिए जल्द चयन होना है। इस पद की दौड़ में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए आईएएस दीपक कुमार का नाम चर्चा में है। हालांकि, उनके आवेदन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, डीजी पीएसी आलोक सिंह के भी दावेदार होने की चर्चा है। उनके वीआरएस लेने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न आयोगों में अब रिटायर्ड आईएएस के बजाय आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति का चलन बढ़ रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत और उच्च शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं। इसी तरह पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में भी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। राज्य सूचना आयोग में भी पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा मुख्य सूचना आयुक्त हैं। उनसे पहले भवेश कुमार सिंह इस पद पर रहे। हालांकि, इससे पहले इस पद पर मुख्य सचिव रहे जावेद उस्मानी की नियुक्ति हुई थी। 

ये भी पढ़ें - यूपी: मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन का रास्ता साफ, 2027 के लिए प्लान तैयार; सीटों पर बात करेंगे दोनों दलों के ये दिग्गज
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित भर्ती संस्थाओं में से एक मानी जाती है। आयोग का मुख्य काम प्रदेश में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों पर योग्य अधिकारियों का चयन करना है। यह पीसीएस, पीसीएस-जे, आरओ/एआरओ, समीक्षा अधिकारी, सहायक वन संरक्षक, खंड विकास अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन करता है।

यूपीपीएससी एक साल में करीब 15 से 20 हजार भर्तियां करता है। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेता 21 नवंबर को रिटायर हो चुके हैं जिसके बाद इस पद पर चुनाव के पहले जल्द ही नियुक्ति होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें