फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में दो आवासीय और पांच अपार्टमेंट योजनाओं की शुरुआत, सीएम योगी ने किया भूमिपूजन; जानिए प्लॉट के रेट

Thu, 24 Sep 2026 06:11 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1,16,667 गरीब परिवारों को पक्के मकान के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है। 75 जिलों के लाभार्थियों के लिए 816.6690 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। अधिकारियों को भुगतान समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया भूमिपूजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में गुरुवार को दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। आवासीय योजनाओं में वरुण विहार और नैमिष नगर योजना शामिल हैं। दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं।

 

विज्ञापन

12 हजार करोड़ रुपये से होगा विकास

वरुण विहार योजना काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही है, जबकि नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड-आईआईएम रोड क्षेत्र में बनाई जा रही है। नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में जमीन अधिग्रहित की गई है। दोनों योजनाओं को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इनमें प्लॉट की कीमत 2800 से 3800 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है।

10,600 एकड़ से अधिक क्षेत्र में होंगी विकसित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वरुण विहार योजना 6500 एकड़ से अधिक और नैमिष नगर योजना करीब 4100 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ लखनऊ के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के बुनियादी ढांचे को भी गति मिलेगी।

छह जिलों को जोड़कर बनाया जा रहा SCR

एससीआर में लखनऊ के साथ हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में व्यवस्थित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र आईटी सेक्टर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा।

विज्ञापन

नमरा फातिमा बोली- मैं मुआवजे के पैसे से मेडिकल की पढ़ाई करूंगी

वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के लिए हमने अपनी जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण को दी, जिसके एवज में मुझे पूरी पारदर्शिता के साथ 70.58 लाख का मुआवजा मिला है। इस राशि से मैंने दूसरी जगह जमीन खरीदी है और अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए भी इसका उपयोग कर सकूंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें