फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: टीकाकरण के मामले में यूपी अव्वल, 16 करोड़ को मिला दोनों डोज का कवच

Mon, 27 Jun 2022 02:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कोरोना टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए हर स्तर पर सक्रियता दिखाई जा रही है। अब तक 17 करोड़ 54 लाख 89 हजार 656 को पहली डोज और 16 करोड़ 2 लाख 66 हजार 806 को दोनों डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब तक 17 करोड़ 54 लाख 89 हजार 656 को पहली डोज और 16 करोड़ 2 लाख 66 हजार 806 को दोनों डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कुल टीकाकरण 33 करोड़ 92 लाख से अधिक हो चुका है। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

विज्ञापन


प्रदेश में टीकाकरण के लिए हर स्तर पर सक्रियता दिखाई जा रही है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 34 लाख 23 हजार 852 तथा दूसरी डोज 14 करोड़ 24 लाख 63 हजार 191 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 1 करोड़ 39 लाख 51 हजार 198 तथा दूसरी डोज 1 करोड़ 21 लाख 21 हजार 879 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 81 लाख 9 हजार 860 तथा दूसरी डोज 56 लाख 20 हजार 640 दी गई है।

इसी तरह 35 लाख 18 हजार 680 प्रीकॉशन डोज दी गई है। प्रदेश सरकार की सक्रियता का नतीजा है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या न के बराबर है। संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्धता, टेस्ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें