फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एकमुश्त समाधान योजना का आज अंतिम दिन, बकाये बिजली बिल में मिल सकती है बड़ी छूट

Tue, 16 Jan 2024 12:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में यदि आपका बिजली का बिल काफी बकाया हो गया है तो आप इस योजना से बड़ी छूट पा सकते हैं। आज इस योजना का अंतिम दिन है। 
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली उपभोक्ता 16 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पंजीयन न कराने वाले मंगलवार को पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें।
विज्ञापन


मालूम रहे कि प्रदेश में आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। अभी तक 50.56 लाख उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लिया, विभाग को भी 5436 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। उपभोक्ताओं को भी 1795 करोड़ रूपये की छूट का लाभ मिला है। इसमें विद्युत चोरी के मामले में 1.03 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम दिन योजना का लाभ पाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

18 को मध्यांचल में काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे अभियंता

पावर ऑफिसर एसोसिएशन की सोमवार को फील्ड हास्टल में बैठक हुई। बैठक में मध्य सत्र में अभियंताओं के तबादलों पर आक्रोश जताया गया। एसोसिएशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार का 45 दिन में पांच बार ट्रांसफर करने एवं अन्य अभियंताओं के भी निरंतर तबादलों पर नाराजगी जताई। तय किया गया कि 18 को काली पट्टी बांधकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।एसोसिएशन की बैठक में अभियंताओं ने कहा कि दलित एवं पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ उच्चाधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने पर आमादा हैं। 18 जनवरी को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के सभी जिलों में एसोसिएशन से जुड़े अभियंता काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और पावर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर सभी निगमों में आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में पीएम प्रभाकर, राजेश कुमार, अनिल कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, बिंदा प्रसाद, रामबाबू , देवेंद्र पचोरिया, आनंद कनौजिया, अवनीश कुमार, विकासदीप, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें