फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कोटेदारों की हड़ताल खत्म, आज से पूरे प्रदेश में बांटा जाएगा अनाज; मगर साथ में रखी गई ये मांग

Wed, 23 Jul 2025 12:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Grain distribution in UP: कोटेदारों की प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार शाम समाप्त हो गई। बुधवार से कोटेदार राशनकार्डधारकों को मुफ्त राशन का विधिवत वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
यूपी में अनाज वितरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटेदारों की प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार शाम समाप्त हो गई। बुधवार से कोटेदार राशनकार्डधारकों को मुफ्त राशन का विधिवत वितरण किया जाएगा। कमीशन बढ़ाने, छह माह के बकाया कमीशन का भुगतान कराने और सिंगल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू करने की मांग के लिए ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर कोटेदारों ने 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके व 18 जुलाई को जवाहर भवन का घेराव कर मुख्यमंत्री व अन्य विभागीय आला अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सौंपा था।

विज्ञापन


शासन ने इस बीच 20 जुलाई से 10 अगस्त तक खाद्यान्न वितरण के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही कोटेदार संगठन ने अपनी मांग को पूरा करने लिए 20 से 22 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल का एलान कर दिया था। हड़ताल के कारण अधिकांश स्थानों पर कोटेदारों ने खाद्यान्न का वितरण नहीं किया। इसके चलते शुरू के तीन दिन में कुल 6.70 फीसदी खाद्यान्न ही प्रदेश भर में वितरित किया जा सका। जबकि इससे पहले शुरू के तीन महीनों में 25-30 फीसदी खाद्यान्न वितरित होता रहा है।

हड़ताल के कारण मंडल के जिलों में वितरित खाद्यान्न का प्रतिशत

जिला             तीन दिन का खाद्यान्न वितरण प्रतिशत

लखनऊ         3.3 प्रतिशत
लखीमपुर         15.17 प्रतिशत
उन्नाव              6.42 प्रतिशत
रायबरेली         1.36 प्रतिशत
सीतापुर           1.06 प्रतिशत
हरदोई             4,23 प्रतिशत
 
विज्ञापन

सफल रही हड़ताल

अपनी वाजिब मांगों को लेकर कोटेदारों की तीन दिनी हड़ताल सफल रही है। शासन अगर अब भी नहीं चेता तो जल्द ही प्रांतीय स्तर पर बैठक बुलाकर आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
- अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें