यूपी में मई माह में कोरोना के मामलों में कुछ बढोत्तरी हुई, लेकिन जून माह शुरू होते ही मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। स्थिति यह है कि अब सप्ताहभर पहले कुल सैंपल में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का औसत 0.22 फीसदी था, वह वृहस्पतिवार को 0.39 पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हर दिन संक्रमण की गति बढ़ रही है। स्थिति यह हैकि सप्ताहभर में एक्टिव केस की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य महानिदेशालय ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोविड वार्ड तैयार रखने और उपचार के लिए टीम बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश में मार्च और अप्रैल माह में नाममात्र के मरीज मिल रहे हैं। मई माह में कुछ बढोत्तरी हुई, लेकिन जून माह शुरू होते ही मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। स्थिति यह है कि अब सप्ताहभर पहले कुल सैंपल में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का औसत 0.22 फीसदी था, वह वृहस्पतिवार को 0.39 पहुंच गया है। इसी तरह एक्टिव केस नौ सौ से बढ़कर 1849 पर पहुंच गए हैं। मरीजों की बढ़ती सख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोविड वार्ड तैयार रखने का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि एक वार्ड के फुल होने पर दूसरे वार्ड की व्यवस्था की जाए।
इसके लिए कम से कम पांच टीमें गठित की जाएंगी। इसी तरह चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड वार्ड बढ़ाए जा रहे हैं। ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर किसी तरह की दिक्कत नहींहो। अभी तक सभी संस्थानों में एक-एक वार्ड बनाए गए हैं। जहां कोविड पॉजिटिव गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। राज्य परामर्शदाता कमेटी ने भी नए सिरे से गाइडलाइन तैयार करना शुरू कर दिया है। कमेटी के अध्यक्ष प्रो आरके धीमान का कहना है कि अच्छी बात यह हैकि अभी तक प्रदेश में कोविड का नया वैरिएंट नहीं मिला है। इससे कोविड से मरीजों की स्थिति गंभीर नहींहोगी। लेकिन जो लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनकी जांच अनिवार्य कर दी गई है। इस दौरान पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
413 नए मरीज मिले, एक्टिव केस हुए 1849
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 104043 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 413 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में 100, लखनऊ 71, गाजियाबाद में 48, वाराणसी में 14, झांसी में 16, अलीगढ़ में 11, मथुरा में 13 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। प्रदेश केएटा, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी, महोबा, मऊ और रामपुर में एक भी कोविड मरीज नहीं मिले हैं। इन जिलों में पहले से भी कोई एक्टिव केस नहीं है।