फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में शुक्रवार को देखा जाएगा रमजान के मुकद्दस महीने का चांद, तस्दीक के लिए जारी किए मोबाइल नंबर

Wed, 26 Feb 2025 07:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Ramzan 2025: रमजान के महीने के लिए चांद शुक्रवार को देखा जाएगा। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि सभी मुसलमान 28 फरवरी को रमजानुल मुबारक का चंद देखने की व्यवस्था करें
विज्ञापन
रमजान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने मुसलमानों से शुक्रवार को रमजान के मुकद्दस महीने का चांद देखने की अपील की है। मौलाना ने फोन नंबर जारी कर चांद दिखने पर उसकी तस्दीक करने का आवाहन किया। इसके अलावा मरकजी रुइयत हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने भी शुक्रवार को चांद देखने की अपील की। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि सभी मुसलमान 28 फरवरी को रमजानुल मुबारक का चंद देखने की व्यवस्था करें और चांद देख कर कमेटी के फोन नंबर पर इसकी गवाही दें। उधर मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने भी 28 फरवरी को चांद देखने की अपील करते हुए कहा कि चांद दिखने पर फोन पर उसकी पुष्टि करें।
विज्ञापन


चांद दिखने पर इन मोबाइल नंबरों करें संपर्क
9415023970, 9335929670, 9415102947, 9839313602, 9889911119, 9839132548, 7376952721, 9140427677

चांद दिखने पर यहां करें सूचित
http://shiaaqaid.com,
http://ghufranmaabfoundation.org
https://www.facebook.com/maulanasaifabbas

यहां भी कर सकते हैं सूचित
मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने रमजानुल मुबारक का चांद देखने की अपील करते हुए कहा कि चांद देखकर दुआ मांगे, दुआ मांगने से बहुत बरकत होती है। उन्होंने कहा कि चांद दिखने पर इन फोन नंबरों पर सूचना दें।
9918117798, 9335841177, 9807404508, 7651817668, 8052615777
विज्ञापन

28 फरवरी से शुरू हो सकता है महीना 

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना चांद दिखने पर निर्भर करता है। साल 2025 में, रमजान का पवित्र महीना 28 फरवरी 2025 से शुरू हो सकता है। वहीं 1 मार्च 2025 से पहला रोजा रखा जाएगा। चांद दिखने के बाद रमजान का महीना शुरू होता है और चांद देखने के बाद ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुस्लिम समुदाय बहुत पवित्र मानता है। इस महीने में रोजा यानी उपवास रखे जाते हैं। 30 दिन तक चलने वाले रोजे के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। जिसे ईद-उल-फितर या मीठी ईद भी कहा जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें