भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटे स्कूटी पर जाते युवक-यु
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास भीषण लू सकती है, यहां के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
प्रतापगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी और आसपास के इलाकों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई शहरों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, कानपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा समेत कई इलाकों में गर्म रात होने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मानसून अपडेटः अभी करें इंतजार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। बिहार में मानसून में प्रवेश बाद ही उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश के अनुकूल परिस्थितियों का पता चल सकेगा। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 18 जून और राजधानी में पहुंचने की तारीख 23 जून है।
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के पास प्रयागराज के तापमान के आंकड़े वर्ष 1898 से आज तक के हैं। इसके मुताबिक 16 जून 2019 को प्रयागराज में रात का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से 126 साल में पहली बार प्रयागराज की रात इतनी गर्म हुई।