फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TET Exam: अव्यवस्था और हंगामे के बीच शुरू हुई यूपीटेट की परीक्षा

Sun, 23 Jan 2022 11:14 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अव्यवस्था और हंगामे के बीच यूपीटेट परीक्षा शुरू हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एकत्र होने से कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ गईं। अभ्यर्थियों ने भी कई जगह हंगामा किया।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगामे और अव्यवस्था के बीच रविवार को यूपीटेट की परीक्षा शुरू हो गई। कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश करने से रोका गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। प्रवेश केंद्रों पर बाहर कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ीं।

विज्ञापन


रविवार को  जिले के कुल 171 केंद्रों पर दो पाली परीक्षा शुरू हुई।  पहली पाली सुबह 10 से 12:30 बजे तक में प्राथमिक स्तर और दोपहर 2:30 से 5 बजे तक मे उच्च प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा हो रही है। पहली पाली के लिए 99 केंद्र बनाए गए हैं, जिसपर परीक्षा के लिए 47349 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जबकि दूसरी पाली  के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर परीक्षा के लिए 34255 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

सुबह की पाली की शुरुआत से पहले परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश के लिए लंबी लाइन देखने को मिली। अभ्यर्थियों को प्रक्षिक्षण योग्यता के किसी भी सेमेस्टर का मूल प्रमाण पत्र व उसकी प्रमाणित कॉपी लेकर जानी थी। इसको लेकर राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। प्रमाण पत्र की कॉपी पर मुहर न होने चलते उनको प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।
विज्ञापन


इसे लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, 9:30 बजे प्रवेश केंद्र के गेट बंद करने के भी आदेश थे। लाइन में लगे अभ्यर्थियों को घुसने नहीं दिया औऱ गेट बंद कर दिया गया। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। गुडंबा स्थित न्यू ग्रीन वे पब्लिक इंटर कॉलेज, कल्याणपुर स्थित नई वे अकादमी समेत कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश न करने दिए जाने पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें