नये विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 8 व 9 दिसंबर को यूपी के तराई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी लगातार दूसरे दिन 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। आसमान साफ होने से हवा में रूखापन और दोपहर की सीधी धूप में तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने वाला है।