फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today : आने वाले पांच दिन तक लगातार बढ़ता रहेगा तापमान, बारिश और ओले को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट

Sat, 22 Feb 2025 07:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : यूपी में मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश भी बहुत राहत नहीं दे सकी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 
 
विज्ञापन
फरवरी में पड़ रही है रिकॉर्ड गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम में नमी रही। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में कहीं बारिश के आसार नहीं हैं। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्धि हुई है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में हवा की रफ्तार सामान्य से धीमी रही, जिससे गर्मी का अहसास अधिक हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जबकि पश्चिमी यूपी में हवा की रफ्तार और भी कम रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।

इन जिलों में बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अचानक तापमान बढ़ोतरी देखने को मिली। वाराणसी के अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32.9, लखनऊ में 30.5, कानपुर में 31.2, बहराइच में 30.6, गोरखपुर में 30.2, सुल्तानपुर में 31.4, आगरा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें