फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में कई जगहों पर हुई बारिश से गिरा तापमान, ओले गिरने से हुए नुकसान का आकलन कर रही है सरकार

Tue, 18 Mar 2025 08:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में सोमवार को कई जिलों बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश होने और बादल छाए रहने से पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
यूपी में गिरे ओले, हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मौसम बदल चुका है। दो दिन पहले तक लू जैसी हवा अब ठंडी हो गई। सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं।  उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच दक्षिणी पूर्वी और तराई इलाकों में रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह के बीच रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। गोरखपुर और बस्ती में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, इटावा, बिजनौर आदि जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से अगले दो दिन तक पारे में हल्की गिरावट आने के आसार हैं।17 से 20 मार्च तक फिलहाल मौसम शुष्क रहने वाला है।

बूंदाबांदी और कई जिलों में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में सरसों, मटर और गेहूं की फसल को ओले गिरने से नुकसान की आशंका है। वहीं, तेज पछुआ चलने से गेहूं आदि की फसल प्रभावित हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिन तक पारे में गिरावट के आसार हैं। 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।
विज्ञापन


पछुआ और फुहारों से सुहाना हुआ मौसम

राजधानी में बदले मौसम के बीच रविवार देर रात और सोमवार सुबह फुहारें पड़ीं। पछुआ संग हुई बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों की मौजूदगी से दो दिन तक पारे में हल्की गिरावट के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वा हवा मौसम में बदलाव लाएगी। सोमवार को दिन का तापमान 3.5 डिग्री की गिरावट के साथ 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19 डिग्री रहा।
 

UP Weather: यूपी के कई जिलों में हुई बारिश, गिरे ओले, किसान चिंतित; पूर्वा हवा फिर लाएगी मौसम में बदलाव

विज्ञापन

एक मार्च को हुई बारिश से 4300 से ज्यादा किसानों को हुआ नुकसान

मौसम - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश में रविवार और सोमवार को हुई बारिश में फसलों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। वहीं, एक मार्च को हुई बारिश से मथुरा और सहारनपुर के 4377 किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। राहत विभाग के अनुसार, एक मार्च को हुई बारिश में मानक के अनुसार सिर्फ दो जिलों मथुरा और सहारनपुर में फसलों का नुकसान हुआ। मथुरा में 4367 किसानों की 1241 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई। इसका मुआवजा 2 करोड़ 10 लाख 97 हजार बना। वहीं, सहारनपुर में 10 किसानों की 2.943 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई। इसका मुआवजा 51776 रुपये तय किया गया है।

यहां बता दें कि फसलों का नुकसान 33 प्रतिशत या उससे अधिक होने पर सरकार किसानों को राहत विभाग के जरिये मुआवजा देती है। मुआवजे की दर सिंचिंत क्षेत्रों में 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और वर्षा सिंचित क्षेत्रों में 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई हैं। राहत विभाग के अनुसार, 16 मार्च की रात व 17 मार्च की सुबह हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन सप्ताह भर के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें