फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सिपाही भर्ती : महोबा के योगेंद्र और बुलंदशहर की वंदना रानी ने किया टॉप, ये है स्त्री और पुरुषों की टॉपर

Tue, 18 Mar 2025 08:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP constable recruitment: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की टॉपर लिस्ट जारी हो गई है। महोबा जिला के योगेंद्र सिंह ने पुरुष और बुलंदशहर की वंदना रानी ने स्त्री वर्ग ने टॉप किया है। 
 
विज्ञापन
UP Constable Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए संपन्न परीक्षा में बुलंदशहर और महोबा के चार पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों ने टॉप-5 में आने में सफलता हासिल की है। पुरुषों में महोबा के योगेंद्र कुमार ने सर्वाधिक अंक हासिल किए, जबकि महिलाओं में बुलंदशहर की वंदना रानी सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं बुलंदशहर की दीपांशी शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुषाें में सुल्तानपुर के अब्दुल्ला अली दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिपाही भर्ती की परीक्षा पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराई गई है। बोर्ड ने इस बार नकल माफिया और सॉल्वर गिरोह की सेंधमारी को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाए थे, जिसकी वजह से परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को बोर्ड की तरफ से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शासन के नियमों के मुताबिक बोर्ड द्वारा कोई प्रतीक्षा सूची नहीं बनाई जाएगी। जो अभ्यर्थी प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे अथवा उनके चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस में समस्या होगी, उससे उत्पन्न रिक्तियों को अगली भर्ती परीक्षा के अधियाचन में शामिल किया जाएगा। बोर्ड का अनुमान है कि करीब 1500 अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं।

मई से शुरू हो सकता है प्रशिक्षण

वहीं दूसरी ओर परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण मई माह से शुरू हो सकता है। बीते दिनों डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रशिक्षण निदेशालय के साथ प्रशिक्षण के बारे में तैयारियों का जायजा भी लिया था। सूत्रों की मानें तो प्रशिक्षण निदेशालय ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल फिटनेस और चरित्र प्रमाण पत्र जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। तत्पश्चात, प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र आवंटित कर दिए जाएंगे।

टॉप - 5 (पुरुष) प्रतिभागी

1. योगेंद्र सिंह महोबा
2. अब्दुल्ला अली सुल्तानपुर
3. मनीष त्रिपाठी काशी
4. अरविंद सिंह गिल मेरठ
5. मिथिलेश भट्ट गोरखपुर
विज्ञापन

टॉप - 5 (महिला) प्रतिभागी

1. वंदना रानी -बुलंदशहर
2. दीपांशी शर्मा -बुलंदशहर
3. मोनिका बघेल -आगरा
4. दीपाली देवी- कानपुर देहात
5. पूजा - महोबा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें