फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुरानी पेंशन के लिए लामबंद होंगे प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारी, 28 जनवरी को इस तरह से करेंगे विरोध

Mon, 27 Jan 2025 07:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UPS Pension: प्रदेश में एक बार फिर से पुरानी पेंशन की मांग तेज हो गई है। 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में पेंशन की नई स्कीम यूपीएस की कॉपियां प्रतीकात्मक तौर पर जलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
नई पेंशन व्यवस्था का हो रहा है विरोध। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति द्वारा मंगलवार 28 जनवरी को पूरे देश के शिक्षक व कर्मचारी यूपीएस की कॉपी प्रतीकात्मक तौर पर जलाकर यूपीएस व न्यू पेंशन स्कीम समाप्त करने की मांग करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि यूपीएस को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन


वह लंबे समय से एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने की मांग कर रहे हैं। किंतु सरकार ने एनपीएस को समाप्त न कर देश के शिक्षकों-कर्मचारियों पर जबरन यूपीएस थोप दिया। इसलिये एनएमओपीएस कल पूरे देश मे यूपीएस की कॉपी जलाकर अपना विरोध करेगा। 

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने कहा कि एनपीएस घोटाला है, तो यूपीएस महाघोटाला है, एनपीएस धोखा है, तो यूपीएस महाधोखा है। एनपीएस और यूपीएस किसी भी तरह से शिक्षक-कर्मचारी हित में नहीं है। इसलिए पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश है और लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर है। क्योंकि सामाजिक सुरक्षा का सबसे बेहतर व्यवस्था पुरानी पेंशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें