फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रायबरेली में राख से लदा टैंकर पलटा, सड़क किनारे आग ताप रहे दो लगे दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 24 Nov 2023 10:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

शुक्रवार  झकरासी गाँव निवासी बद्री प्रसाद 62 सुबह टहलने निकले थे। चौराहे पर  दरियापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार 45 वर्ष  के साथ अलाव तापने लगे, तभी ऊँचाहार की तरफ से रायबरेली आ रहा राख से लदा टैंकर पलट गया, जिसमें दोनों दब गए। 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राज मार्ग पर दरियापुर में चौराहे पर राख से लदा टैंकर पलट गया, जिसमें सड़क किनारे अलाव  ताप रहे दो लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मेहनत से दबे लोगो को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गयी। वही दूसरे की हालत गम्भीर होने पर लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार  झकरासी गाँव निवासी बद्री प्रसाद 62 सुबह टहलने निकले थे। चौराहे पर  दरियापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार 45 वर्ष  के साथ अलाव तापने लगे, तभी ऊँचाहार की तरफ से रायबरेली आ रहा राख से लदा टैंकर पलट गया, जिसमें दोनों दब गए। 

सूचना पर एसओ राजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया,  जहां झकरासी गांव निवासी बद्री प्रसाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार 45 वर्ष निवासी दरियापुर को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया वही चालक भाग निकला। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें