फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग: काशी रुद्रास के टीम मैनेजर को एक करोड़ का दिया ऑफर, मैच फिक्सिंग का बनाया दबाव, केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 12:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी प्रीमियर टी-20 लीग में काशी रुद्रास के टीम मैनेजर पर मैच फिक्सिंग का दबाव बनाया गया। आरोपी युवक ने मैनेजर को एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी प्रीमियर टी-20 लीग में काशी रुद्रास क्रिकेट टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान ने एक शख्स पर एक करोड़ रुपये में मैच फिक्स कराने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। इस मामले में लखनऊ में तैनात भ्रष्टाचार निरोधक प्रबंधक हरदयाल सिंह चंपावत ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


हरदयाल सिंह एंटी करप्शन यूनिट मध्य क्षेत्र जयपुर में क्षेत्रीय सत्यनिष्ठा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं। उनके अनुसार बीते 19 अगस्त की रात 11:12 बजे टीम मैनेजर अर्जुन ने उनसे संपर्क किया। अर्जुन ने बताया कि इंस्टाग्राम पर vipss_nakrani आईडी से उन्हें मेसेज आया था। मेसेज में यूजर ने टीम से प्रमोशन कराने की बात लिखी थी। आरोपी ने उन्हें कॉल करने भी कोशिश की थी। अर्जुन ने बीसीसीआई को भी इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - पीईटी 2025: 46 जिलों में परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बस चलाने के निर्देश, शनिवार-रविवार को होना है एग्जाम; जानिए निर्देश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक नवंबर से बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी नई व्यवस्था, होंगे ये पांच प्रमुख फायदे


बीसीसीआई ने भी मामले में इनपुट जुटाए तो पता चला कि संदिग्ध यूजर ने अर्जुन से काफी बात की थी। आरोपी ने अर्जुन से उनका पद पूछा, फिर उन्हें एक करोड़ रुपये का लालच दिया। टीम मैनेजर ने पूछा कि रुपयों के बदले क्या काम करना है तो उसने मैच फिक्स करने की बात कही।

अमेरिकी डॉलर में भुगतान की कही बात
- इंस्टाग्राम यूजर ने कहा कि उसे एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है, जो उसके निर्देशों पर खेले। उसने इसके बदले रकम का भुगतान ऑनलाइन अमेरिकी डॉलर में करने की बात भी कही।
विज्ञापन


- आरोपी ने कहा कि मैच के दौरान वह या उसका कोई आदमी स्टेडियम में रहेगा। हरदयाल ने बताया कि आरोपी यूजर ने टीम मैनेजर से कहा कि एक करोड़ का भुगतान होने पर वह उसमें से 50 लाख खुद रख ले, मगर अर्जुन ने आरोपी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

- आरोप है कि आरोपी अर्जुन का पीछा भी कर रहा है। यूपी प्रीमियर लीग 2025 के मैचों को फिक्स करने के लिए दबाव बना रहा है। हरदयाल सिंह ने जांच के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। टीम मैनेजर का बयान भी दर्ज किया जाएगा। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें