आयोग ने तीन नए विज्ञापन जारी करने का लक्ष्य रखा था। इसमें से सिर्फ दो के ही विज्ञापन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2022 (पीईटी) और प्रवर/अवर सहायक, पूर्ति निरीक्षक निकाले हैं।
इसी तरह चार परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लक्ष्य की तुलना में सिर्फ तीन परीक्षाओं आबकारी सिपाही, कनिष्ठ सहायक और एएनएम की लिखित परीक्षा का ही परिणाम जारी किया है। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का कहना है कि आवेदन पत्रों और दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन चल रहा है जिससे भविष्य में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि आगामी आठ दस दिन में एएनएम चयन पूरा कर लिया जाएगा।