बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि कम्पार्टमेंट परीक्षा के फॉर्म भरे जा चुके हैं। 350 छात्र-छात्राओं ने फाॅर्म भरे हैं। परीक्षा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होगी।
मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं का साल अब खराब नहीं होगा। बोर्ड ने पहली बार दो विषयों में फेल या गैरहाजिर विद्यार्थियों को पास होने का मौका देने का निर्णय लिया है। इसके लिए अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में कम्पार्टमेंट (पूरक) परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में इस बार 20121 फेल हो गए थे। बोर्ड के इस फैसले से उन परीक्षार्थियों को कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं या दो विषयों में किसी कारणवश गैरहाजिर रहे हैं।
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि कम्पार्टमेंट परीक्षा के फॉर्म भरे जा चुके हैं। 350 छात्र-छात्राओं ने फाॅर्म भरे हैं। परीक्षा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होगी। परिक्षा के लिए लखनऊ, वाराणसी और बिजनौर में केंद्र बनाए जाएंगे।