फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्य स्तरीय भू माफिया संजय सिंगला की इलाज के दौरान मौत, दर्ज हैं 31 मुकदमे

Sat, 27 Jan 2024 01:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

कुख्यात गैंगस्टर संजय सिंगला की मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था। 
 
विज्ञापन
Sanjay Singla - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय भूमाफिया और कुख्यात गैंगस्टर संजय सिंगला की मौत हो गई। धोखाधड़ी के एक मामले में पांच साल की सजा काट रहे सिंगला का इलाज केजीएमयू में चल रहा था जहां उसने अंतिम सांस ली। सिंगला की पत्नी समेत उसके कई साथी अभी जेल में बंद है। 

विज्ञापन


लखनऊ के विशेषखंड गोमतीनगर निवासी संजय सिंगला ने बाराबंकी व लखनऊ की सीमा से जुडी जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करीब 10 साल पहले शुरू किया था। बाराबंकी के भूहेरा में उसने सिंगला रेजीडेंसी का निर्माण किया। लोगों को जमीन और बना बनाया घर देने के नाम पर सिंगला ने जमकर वसूली की और अरबपति बन गया। 

बीते तीन-चार सालों में उसके खिलाफ अवैध कब्जा करने, धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी देने 31 मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2021 के बाद पुलिस प्रशासन की नजर उसे पर टेढ़ी होने लगी और दिसंबर 2022 में उसकी प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला। दो साल पहले उसे गिरफ्तार कर गैंगस्टर का केस दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


यूपी सरकार ने उसे राज्य स्तरीय भू माफिया घोषित किया।अक्टूबर 2023 में संजय सिंगला को एक शिक्षिका से जमीन के नाम पर खड़ी करने के मामले में पांच साल कैद की  सजा अदालत ने सुनाई। संजय सिंगला की पत्नी और उसके करीब एक दर्जन साथी भी जेल में है।

 बाराबंकी जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि संजय सिंगला को पाइल्स की बीमारी थी। इसी कारण उसे खून का कमी की शिकायत थी। हालत गंभीर होने पर बीते 20 जनवरी को उसे लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें