इस आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि जिनमें कुछ अच्छा करने की चाह हो, वे सीमित संसाधन में भी अपनी सूझबूझ से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। सम्मान के तौर पर एशियन पेंट्स ऐस स्पार्क इमल्शन के सौजन्य से चुने गए प्रधानों के कार्यालय की पेंटिंग भी कराई गई है।
अमर उजाला और एशियन पेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में 'प्रदेश के श्रेष्ठ प्रधान' कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर को सुबह 11 बजे लखनऊ में होगा। इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य के आधार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए 30 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में सभी प्रधानों की हौसला आफजाई के लिए बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इन प्रधानों ने बजट के सही इस्तेमाल और कम लागत के साथ कार्यों को अंजाम दिया। इनमें कुछ प्रधान ऐसे हैं, जिन्होंने आगामी वर्षों के विकास की अच्छी रूपरेखा तय की है।
इस आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि जिनमें कुछ अच्छा करने की चाह हो, वे सीमित संसाधन में भी अपनी सूझबूझ से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। सम्मान के तौर पर एशियन पेंट्स ऐस स्पार्क इमल्शन के सौजन्य से चुने गए प्रधानों के कार्यालय की पेंटिंग भी कराई गई है।
ये प्रधान किए जाएंगे सम्मानित
मेरठ से ऋतु चौधरी, हेमलता, परमेंद्र सिंह, परवेज
बागपत से प्रीति धनकड़, आशीष शर्मा
बिजनौर से अवनीश कुमार
कानपुर से नदीमुद्दीन, सोने लाल गुप्ता, ओमकार पाल
आगरा से अजय कौशिक, भरत सिंह, देवानंद परिहार, मनीष यादव