बर्फबारी से गिरेगा तापमान।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चल रही है और पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है, इसके चलते सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में तापमान अभी सामान्य है, इसमें बहुत ज्यादा परिवर्तन के संकेत नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह और शाम पड़ रही हल्की ठंड में कुछ दिनों के बाद बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की आहट के भी संकेत मिल रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में उरई का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा।