फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किराना स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 लाख का नुकसान, शादियों के लिए बड़ी मात्रा में मंगवाया था सामान

Tue, 11 Nov 2025 09:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जगदीशपुर (अमेठी)

सार

किराना स्टोर में आग लगने से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हो गया। दुकानदार ने शादियों का सीजन देखते हुए बड़ी मात्रा में सामान मंगवाया था।
विज्ञापन
किराना स्टोर में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के वारिसगंज कस्बे के जामों रोड पर स्थित प्रताप किराना स्टोर में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जगदीशपुर और मुसाफिरखाना से फायर ब्रिगेड की टीमों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक के बाबा गरीब दास टांडा निवासी प्रताप यादव ने बताया कि वे वारिसगंज कस्बे में कमरुद्दीन के मकान में किराये पर किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और उन्हें सूचना दी। जब दुकान खोली गई तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं।

मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग बुझाई, तब तक दुकान में रखा पूरा सामान और फर्नीचर जलकर नष्ट हो चुका था। प्रताप ने बताया कि विवाह समारोहों का सीजन देखते हुए बड़ी मात्रा में सामान मंगवाया था, जिससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


दुकान की बिल्डिंग को भी लगभग 10 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें