फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की गला रेतकर हत्या, गांव में सनसनी

Thu, 04 Sep 2025 10:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, चांदा (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर के एक गांव में एक दलित युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से ही कुछ दूरी पर शराब के ठेका के पीछे मिला। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। कायामुद्दीनपुर (किंदीपुर) निवासी दलित युवक महेश कुमार उर्फ मेंटल (38) की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। युवक का शव गांव से कुछ ही दूरी पर शराब ठेका के पीछे महुआ के पेड़ के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पत्नी पूजा ने बताया कि मृतक महेश बुधवार शाम से ही लापता थे। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका रक्तरंजित शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक महेश विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हत्या किस वजह से की गई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। साथ ही गांव में पूछताछ और जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी हत्या का कारण पता नहीं चला है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें