हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें पूर्वांचल के भदोही व अवध के बलरामपुर जनपद में हुईं। दोनों जिलों में ठंड के चलते रविवार रात से सोमवार तक पांच-पांच व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।
अवध क्षेत्र में जारी ठंड के कहर ने 12 लोगों की जान ले ली। अकेले बलरामपुर में पांच, बाराबंकी में तीन और सीतापुर और श्रावस्ती में दो-दो लोग ठंड का शिकार हुए।
सोमवार को बहराइच और सीतापुर अवध में सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
पूर्वांचल में भी ठंड का कहर जारी है। रविवार रात से सोमवार तक ठंड लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर व आजमगढ में दो-दो लोगों न दम तोड़ा तो मऊ में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में भी लोगों पर ठंड कहर बनकर टूट रही है। ठंड लगने से मुजफ्फरनगर व हाथरस जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।