शहर की बेकरी से नए साल के लिए केक ऑर्डर कर चुके हैं या करने वाले हैं तो सावधान हो जाएं।
क्रिसमस के वक्त गुड बेकरी, मिस्टर ब्राउन, जेजे बेकर्स और एवन बेकर्स से लिए गए सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। लखनऊ की इन जानीमानी बेकरी के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है।
क्रिसमस के वक्त केक और बेकरी आइटम में मिलावट की खबर के बाद एफएसडीए की अलग-अलग टीमों ने ए-वन बेकर्स, गुड बेकरी, जेजे बेकर्स और मिस्टर ब्राउन बेकर्स के सेल्स आउटलेट और कारखानों पर एक साथ छापे मारे गए।
इस दौरान अलीगंज के सेक्टर एम स्थित ए-वन बेकर्स के यहां केक और बेकरी आइटम तैयार करने में एक्सपायर्ड एसेंस इस्तेमाल होता मिला था।
वहीं, गुड बेकरी की रीटेल शॉप और किचन में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने बेकरी संचालक को नोटिस जारी किया था। टीम ने इन चारों बेकरी पर बिकने और तैयार होने वाले आइटमों के अलग-अलग 16 नमूने भी प्रयोगशाला जांच को सील कर दिए थे।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन आयुक्त बादल चटर्जी के निर्देश पर एफएसडीए की अलग-अलग टीमों ने इन बेकरी पर एक साथ छापा मारा।