फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, सोमवार से ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी; घने कोहरे की चेतावनी

Sun, 15 Nov 2026 09:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने सर्दी और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

 
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में नए विक्षोभ के असर से रविवार को माैसम बदला रहा। पश्चिमी यूपी के बरेली, बिजनाैर, मेरठ, सहारनपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। पछुआ के असर से 16 से 18 नवंबर के बीच तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में न्यूनतम पारा 14 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना प्रकट की गई है। 

रविवार को सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई, लेकिन कुछ इलाकों में दृश्यता काफी कम रही। बरेली और कुशीनगर में घना कोहरा होने से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अयोध्या और आजमगढ़ में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें