आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने रविवार को 34 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की तीसरी सूची जारी की। इसमें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक की सीटें शामिल हैं। पार्टी ने एससी, ओबीसी और मुस्लिम वर्ग के नेताओं को अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी दी है।
मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से विनय रतन सिंह, सहारनपुर की रामपुर मनिहारान से कमल सिंह वालिया, मुरादाबाद की कुंदरकी से डॉ. शकील अहमद, गाजियाबाद से पुष्पेंद्र जाटव और गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से उमेश भाटी देवटा को प्रभारी बनाया गया है। बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से रशीद खान, अलीगढ़ की छर्रा से जितेंद्र सिंह लोधी, आगरा साउथ से जावेद कुरैशी, आगरा नॉर्थ से अर्जुन दिवाकर और खेरागढ़ से भूपेंद्र कुशवाहा को जिम्मेदारी मिली है। कासगंज से प्रमोद कुमार, अमांपुर से हरिओम लोधी, बरेली की नवाबगंज सीट से डॉ. नाजिया अंसारी और बरेली से मो. शरीफ अली को प्रभारी बनाया गया है।
पीलीभीत की पूरनपुर से प्रेम गौतम, शाहजहांपुर की ददरौल से महेश वर्मा लोधी, लखीमपुर खीरी की कस्ता से सुषमा राज और मोहम्मदी से सहीम खान को जिम्मेदारी दी गई है। सीतापुर की महमूदाबाद से पूजा वर्मा, उन्नाव की पुरवा से राजू अंबेडकर, कन्नौज से सुनील दिवाकर और कानपुर देहात की रसूलाबाद से बबली गौतम (शशिबाला) को प्रभारी बनाया गया है।
कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया से धर्मेंद्र कुमार कमांडो, कानपुर नगर की बिल्हौर से अलका गौतम और कल्याणपुर से विष्णु कुमार सविता को जिम्मेदारी मिली है। जालौन की माधौगढ़ से श्रीप्रकाश राठौर, झांसी नगर से संतोष फौजी और ललितपुर की महरौनी से हरीश सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
प्रयागराज की सोरांव सीट से शिव बाबू सरोज, बस्ती की कप्तानगंज से मोहम्मद इफ्तिकार, देवरिया की रामपुर कारखाना से मोहम्मद अफरोज खान, आजमगढ़ की दीदारगंज से नदीम अख्तर, जौनपुर की शाहगंज से प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार और वाराणसी की अजगरा सीट से संदीप कुमार बाबा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।