फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंसल पर एक करोड़ की ठगी के सात और केस, आरोपियों पर जमीन, फ्लैट और दुकान के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 11:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अंसल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला जारी है। कंपनी के खिलाफ एक करोड़ की ठगी की सात और एफआईआर दर्ज की गईं हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ एक करोड़ की ठगी की सात और एफआईआर दर्ज की गईं हैं। अधिकारियों पर जमीन, फ्लैट और दुकान के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 278 हो गई है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी गौतम सिंह के मुताबिक 2012 में उन्हें जमीन खरीदनी थी। इस सिलसिले में उन्होंने अंसल कंपनी के दफ्तर से संपर्क किया। अधिकारियों ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कंपनी की साइट में जमीन दिखाई। सौदा 17.89 लाख में तय हो गया, जिसका भुगतान भी गौतम ने कर दिया। मगर आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिला। वहीं, महाराष्ट्र निवासी मुकेश यादव ने 2012 में कंपनी से 20.29 लाख का फ्लैट खरीदा था। लेकिन, अभी तक उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं हुई।

उधर, बेंगलुरु के चांदपुर में रहने वाले प्रेम कुमार से 2019 में जमीन के नाम पर 22.78 लाख, गुडंबा की कमला देवी से मकान के नाम पर 5.85 लाख, इटावा निवासी विकास यादव से 2016 में दुकान के नाम पर 7.74 लाख, सुशांत गोल्फ सिटी की रहने वालीं रितु सिंह से जमीन के नाम पर 9.95 लाख और गोमतीनगर विस्तार निवासी प्रियंका सिंह से जमीन के नाम पर 14.76 लाख की ठगी हो गई। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक सभी मामलों की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें