उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी शानिवार को जारी किया गया। परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वी) परीक्षा में बहराइच की छात्रा मानसी चौरसिया टॉपर रहीं है। जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) में सुल्तानपुर की छात्रा पूनम तिवारी टॉपर रही हैं।
राजधानी स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक (राजकीय) अजय द्विवेदी, परिषद के सचिव शिवलाल और उप निदेशक विवेक नौटियाल ने परिणाम जारी किया।
अजय दिवेदी ने बताया कि परिषद की पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा स्तर की परीक्षा 15 फरवरी से एक मार्च तक प्रदेश में 129 केंद्र पर आयोजित की गई।
इसमें 31 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। प्रदेश में संस्कृत के 1166 विद्यालय हैं। जहां पर उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटर) तक कि पढ़ाई होती है।
पूर्व मध्यमा का परिणाम 87.42 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा का 86.63 प्रतिशत रहा।