इसमें बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की समस्या महिलाओं की शोषणकारी नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। इस यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया जाएगा।
समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा जयंती पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह यात्रा हर तहसील में निकलेगी। यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर 5 अगस्त को हर तहसील में निकलने वाली साइकिल यात्रा पांच से 10 किलोमीटर तक चलेगी।
विज्ञापन
इसमें बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की समस्या महिलाओं की शोषणकारी नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। इस यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया जाएगा। साथ ही सपा शासन में हुए कार्यों से भी वाकिफ कराया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों, महामंत्री व अन्य नेताओं को निर्देश भेजा गया है।
नौ को मनाएंगे राष्ट्रीय आदिवासी दिवस
समाजवादी पार्टी नौ अगस्त को सोनभद्र के उम्भा में राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ केअध्यक्ष व्यासजी गोंड ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए नारा दिया जाएगा कि जल, जंगल, जमीन चाहिए- आदिवासी का अधिकार चाहिए। इस नारे के साथ पूरे प्रदेश में आदिवासी समुदाय को लामबंद किया जाएगा।