फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र, 750 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा क्षमता विकसित करने की तैयारी

Wed, 18 Nov 2026 10:13 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 750 मेगावाट की अतिरिक्त ऊर्जा क्षमता विकसित करने की तैयारी है। योजना के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों की तरफ वित्तीय सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के पांच लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। परियोजना से 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


योजना के तहत पांच लाख घरों में से 50 प्रतिशत पर एक किलोवाट और शेष 50 प्रतिशत पर दो किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। परियोजना की अनुमानित लागत 3,750 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय सहायता प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के 20 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, दो दिनों में मौसम ने लिया यू-टर्न; ये जिला सबसे ठंडा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमित शाह और नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर हुई विस्तृत चर्चा
विज्ञापन


इसका क्रियान्वयन उप्र पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, विद्युत वितरण कंपनियों और उप्र नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के समन्वय से होगा। बता दें कि योजना के तहत संचयी रूफटॉप सोलर स्थापनाओं में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में अब तक 9,62,866 सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।

31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन : उपभोक्ता 31 मार्च 2027 से पहले आधिकारिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम 1.08 लाख रुपये की केंद्रीय और राज्य सब्सिडी मिलेगी। इससे बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें