फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : वाणिज्यकर विभाग में जल्द शुरू होगी अमीनों की भर्ती, 315 नियमित व सीजनल अमीनों की भर्ती की तैयारी

Fri, 08 Oct 2021 02:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

फिलहाल वसूली में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अमीनों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर 315 नियमित व सीजनल अमीनों की भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व वसूली के लिए बढ़ते दबाव को देखते हुए वाणिज्यकर विभाग ने वसूली से संबंधित संसाधनों को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत वसूली से संबंधित कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। फिलहाल वसूली में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अमीनों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर 315 नियमित व सीजनल अमीनों की भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


कोराना संक्रमण के चलते लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के चलते लगभग दो साल राजस्व वसूली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। ऐसे में सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने वाले वाणिज्यकर विभाग पर इसके लिए सर्वाधिक दबाव भी है। पिछले दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने यह मुद्दा उठाया था कि जब तकरिक्त पदों पर अमीनों की भर्ती कर मानव संसाधन नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक राजस्व वसूली की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता है।

इस पर शासन ने विभाग के नियमित अमीनों के रिक्त पदों पर भर्ती का निर्देश दिया था। वहीं यह भी कहा गया था कि जिन जिलों में नियमित अमीन के पद नहीं है, वहां पर सीजनल अमीन नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार कराया जाए। इसी कड़ी में वाणिज्यकर मुख्यालय नियमित व सीजनल अमीनों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


विभाग के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक सभी जोनल अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव मंगाने का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसका मुख्यालय स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सभी जोन के प्रस्तावों को मिलाकर एक समग्र प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। संभावना है कि अगले सप्ताह तक प्रस्ताव को शासन को भेज दिया जाएगा।

नियमित अमीन के 150 पद रिक्त
वाणिज्यकर विभाग में नियमित अमीनों के कुल 475 पद हैं। इनमें से लगभग 150 पद रिक्त हैं। लिहाजा अब इन पदों पर भर्ती होनी है। पर ये सभी पद सिर्फ 20 बड़े जिलों के लिए ही स्वीकृत हैं। शेष 55 जिलों में वसूली का काम सीजनल अमीनों के जरिए कराया जाता है। एक जिले में औसतन तीन सीजनल अमीन रखे जाते हैं। इस प्रकार 165 सीजनल अमीनों की भी भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इस तरह 315 पदों पर अमीनों की भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें