फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेएल: यूपी रेबल्स को हरा पुणे डिवाइन बना अल्टीमेट कराटे चैंपियन, पंजाब फाइटर्स को तीसरा और मुंबई निंजा को चौथा स्थान

Mon, 13 Dec 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चोटिल खिलाड़ियों के चलते यूकेएल का हार्डलाइन मैच स्थगित कर दिया गया था। स्कोरिंग पाइंट के आधार पर पंजाब फाइटर्स को तीसरा और मुंबई निंजा को चौथा स्थान मिला।
 
विज्ञापन
जीत के बाद चैंपियन टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेयर ऑफ द फाइनल शशांक कुमार के निर्णायक मौकों पर किए धमाकेदार प्रदर्शन के आधार पर पुणे डिवाइन अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में  लखनऊ संस्करण का चैंपियन बना। यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित लीग के फाइनल में यूपी रेबल्स की कड़ी चुनौती को 93-90 अंकों के नजदीकी अंतर से पराजित किया। लीग में तीसरे स्थान का मुकाबला पंजाब फाइटर्स और मुंबई निंजा के चोटिल खिलाड़ियों के चलते स्थगित कर दिया गया। यहां स्कोरिंग पाइंट के आधार पर पंजाब को तीसरा और मुंबई को चौथा स्थान मिला।

विज्ञापन


इससे पहले यूपी और पुणे के खिलाड़ियों में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। एकबारगी यूपी की टीम ने 68-58 से अच्छी खासी बढ़त ले रखी, लेकिन मुकाबले के अंतिम क्षणों में शशांक कुमार यूपी की जीत के आगे रोड़ा बनकर खड़े हो गए। उन्होंने आखिरी मिनटों में तीन टेकडाउन और एक सिंगल के साथ कुल 16 अंक बनाकर पुणे की झोली में डाल दिए और यहां से मुकाबला का परिणाम पलट गया।

मैच के दौरान पुणे की ओर से मोहित तिवारी (कप्तान), हुनान (स्पेन), शशांक कुमार, आलोक, सिड वेलिंगटन, दिलीप कुमार, एलिक्जा जालेसिनस्का (पोलैंड) और यूपी की ओर से सत्यपाल (कप्तान), अर्टस्टर्न ओहानयान (आर्मेनिया), रोहित तिवारी, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, कासिफ अहमद, अंजलि भाटी ने जोर आजमाइश की। लीग के समापन पर आईएएस आलोक कुमार (मुख्यमंत्री के सचिव), राजा कौशलेंद्र सिंह और मृत्युंजय कुमार (मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार) ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर यूकेएल के संस्थापक राजीव सिन्हा ने अगले साल तीन अगस्त को दिल्ली में यूकेएल के तीसरे संस्करण के आयोजन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द लीग- हर्ष कुमार (मुंबई निंजा)
फेयर प्ले अवॉर्ड- डेविड रोजोवस्की (पोलैंड- पंजाब फाइटर्स)
बेस्ट मैनेजर- दुर्जय सिंह
बेस्ट टेक्निकल टीम- संदीप साल्वी, सुंदरम मणि
रेफरी ऑफ द ईयर- राजेश कुमार प्रजापति।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें