फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व परिषद में लेखा कर्मियों के आ गए अच्छे दिन

Mon, 16 Jun 2014 09:17 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व परिषद के लेखा संवर्ग को सचिवालय के समान सुविधाएं देने की तैयारी है। शासन ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद से कई अहम सूचनाएं मांगी हैं। परिषद के विभिन्न संवर्गों को पहले से ही ये सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि शासन में लेखा संवर्ग के कर्मी समीक्षा अधिकारी (लेखा), सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) व अनुभाग अधिकारी (लेखा) जैसे पदों पर कार्य करते हैं लेकिन राजस्व परिषद के कर्मियों को ये पदनाम नहीं मिल पाए हैं।

परिषद के लेखा संवर्ग के कर्मी काफी समय से सचिवालय के समान पदनाम व सुविधाओं की मांग करते रहे हैं।

पिछले वर्ष राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने लेखा संवर्ग का पुनर्गठन कर सचिवालय की तरह सुविधाएं देने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

अब राजस्व विभाग ने बोर्ड के इस प्रस्ताव पर विचार शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में निर्णय करने से पहले राजस्व परिषद से कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन

शासन ने राजस्व परिषद से पूछा है कि परिषद के भिन्न-भिन्न पदों व संवर्गों पर सचिवालय के समान व्यवस्था लागू है तो लेखा संवर्ग पर अब तक यह व्यवस्था लागू क्यों नहीं हो पाई?
विज्ञापन


दूसरा, जिन संवर्गों को सचिवालय के समान सुविधाएं मिलने की बात कही जा रही है, उनके आदेश कब हुए थे?

एक अधिकारी ने बताया कि परिषद से सूचना आते ही इस संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें