फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में 27 मार्च से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा

Tue, 24 Mar 2026 08:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम में भारी फेरबदल देखने को मिलेगा। 27 से 29 मार्च के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। इधर, मंगलवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को भी प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। वहीं, 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें - गैंगस्टर में नपे पूर्व MLC कमलेश पाठक, AIMIM अध्यक्ष का विवादित बयान, मोहन भागवत की बड़ी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में महापौर ने मारा छापा, चलता मिला अवैध कार बाजार, सील किया गया


मंगलवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, वाराणसी में 35.2 डिग्री और झांसी में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें