फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गांवों के नाम को लेकर सवाल, चमारी' 'चमरौआ' और 'चमरौली' बदलने की मांग; जानिए पूरा मामला

Mon, 09 Mar 2026 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Chamari village in the news: यूपी के कुछ गांवों के बदलने की मांग उठी है। इन सभी गांवों के नाम अनुसूचित वर्ग से जुड़ी एक जाति पर आधारित हैं।
विज्ञापन
यूपी के कुछ गांवों का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने जालौन जिले के ‘चमारी’, बरेली के नवाबगंज तहसील के चमरौआ और उन्नाव जिले के ‘चमरौली’ गांव के नाम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 79 साल बाद भी ऐसे नाम बने रहना सामाजिक संवेदनशीलता के लिहाज से चिंताजनक है।

विज्ञापन


डॉ. निर्मल ने कहा कि समाज में सम्मान और समानता की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे नामों पर पुनर्विचार होना चाहिए। महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी ने दलितों का दर्द प्रत्यक्ष रूप से नहीं झेला, जबकि डॉ. आंबेडकर ने उसे स्वयं जिया। डॉ. निर्मल ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इन गांवों के नाम बदलने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें