अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर लखनऊ में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश और दुनिया में बढ़ रहे मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर देश और दुनिया मे बढ़ रहे मानवाधिकार उल्लंघन के बढ़ रहे मामलों के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडे की अगुवाई में सामाजिक कार्यकताओं ने इस्राइल द्वारा लगातार फिलीस्तीनियों पर किए जा रहे हमले बांग्लादेश में हिन्दुओं का उत्पीड़न, मणिपुर में मैतेई-कुकी हिंसा में 60,000 लोगों का विस्थापन, भारत में जगह-जगह उपासना स्थल अधिनियम की अवहेलना करते हुए हिन्दू-मुस्लिम विवाद खड़ा कर अल्पसंख्यकों को असुरक्षित बनाने को लेकर तमाम मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं का विरोध किया गया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट का कड़ाई से पालन कराने और दुनिया की ताकतों से बेगुनाहों के कत्लेआम पर रोक लगाने की मांग की।