फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः संदेह की परिस्थितयों में अविवाहित पुजारी की हत्या

Thu, 25 Jun 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सुल्तानपुर जिले में अमेठी तहसील में आने वाले जामों के पास एक सनसनीखेज घटना हुई। मनारघाट के पास मंगलवार की रात मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर लुटेरों ने मंदिर में लूटपाट की।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने पुजारी के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रहस्यमयी हालत में हुई इस हत्या की वजह अभी पुलिस नहीं खोज पाई है।

जामों थाना क्षेत्र के पूरब गौरा निवासी राम नरेश मौर्य (50) पुत्र राम नारायण मौर्य क्षेत्र के मनार घाट के पास स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में करीब 15 वर्षों से पुजारी थे। इसी मंदिर में जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी भी पुजारी थे।
विज्ञापन


मंगलवार को जगदंबा प्रसाद अपने दामाद सदाशिव मिश्र निवासी कटारी के घर गए थे जबकि राम नरेश अकेले ही मंदिर पर थे। बुधवार की सुबह दामाद के घर से वापस पहुंचे जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी को मंदिर परिसर में बने कमरे की छत पर राम नरेश का लहूलुहान शव मिला।
विज्ञापन

कुछ यूं मिली पुजारी की लाश

जगदंबा ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को देते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही एसपी हीरालाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने मंदिर परिसर की जांच की। जांच के दौरान जगदंबा प्रसाद ने एसपी को बताया कि मंदिर में रखी गई दानपेटिका गायब है।

मंदिर में टंगे कई घंटे खोलकर मंदिर के पीछे खाई में फेंके गए थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के छोटे भाई राम अवध की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पूरब गौरा गांव निवासी रामनरेश मौर्य अविवाहित थे। करीब 20 वर्ष से वे पूजा-पाठ करते थे। करीब 15 वर्ष पूर्व ही राम नरेश घर-बार छोड़कर मनार घाट के पास स्थित पहलवान बीर बाबा मंदिर पर रहने लगे और पूजा-पाठ करते थे।

स्थानीय लोगों की मानें तो राम नरेश और जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी के बीच गहरी दोस्ती थी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया लूटपाट का विरोध करने पर पुजारी की हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। ये भी हो सकता है कि किसी जानने वाले ने ही राम नरेश की हत्या की हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें