फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के एक लाख युवाओं को हर साल विदेश में नौकरी दिलाने की तैयारी, जॉब के अनुसार ही दी जाएगी ट्रेनिंग

Tue, 26 Nov 2024 08:14 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Job opportunity in abroad: यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी करने का अवसर मिलेगा। दुनिया के जिन देशों में वैकेंसी है उसका डाटा तैयार किया जा रहा है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में नौकरियां हैं।
विज्ञापन
विदेश में नौकरी का मौका। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार मिशन के तहत यूपी सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी पहल की है। श्रम व सेवायोजन विभाग युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए काम कर रहा है। इसके लिए डाटा तैयार किया जा रहा है। दूसरे देशों की मांग के अनुरूप वर्कफोर्स तैयार की जाएगी। इस रणनीति के तहत सालाना एक लाख युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है। जल्द ही पूरी रूपरेखा जारी की जाएगी।

विज्ञापन


विदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सोसाइटी का पंजीकरण किया जाएगा। दुनिया के जिन देशों में वैकेंसी है उसका डाटा तैयार किया जा रहा है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में नौकरियां हैं। तमाम ऐसे देश हैं जहां आबादी कम है या काम के अनुसार लोग नहीं हैं। यूरोप में लाखों नौकरियां खाली हैं, जहां भारतीयों के लिए अपार अवसर हैं। सूत्रों के मुताबिक उन देशों की भाषा, कामकाज के तरीके और मांग के अनुरूप भारतीय युवाओं को तैयार किया जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित करने और पढ़ाई के लिए संस्थानों से संपर्क किया गया है। यानी पहले विदेश में नौकरी के लिए इन संस्थानों में वर्कफोर्स तैयार की जाएगी, फिर इन्हें बाहर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

प्रशिक्षण से लेकर नौकरी दिलाने तक का जिम्मा

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
मिशन के तहत यूपी सरकार सालाना एक लाख युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए तैयार करेगी। उन्हें सिर्फ प्रशिक्षित ही नहीं किया जाएगा, बल्कि वैकेंसी पता करने से लेकर जॉब दिलवाने तक का जिम्मा उठाया जाएगा। कोई अंतरराष्ट्रीय कंपनी भारत आकर प्लेसमेंट नहीं करेगी, बल्कि यहां से रोजगार मिशन के तहत खुद संपर्क किया जाएगा। सूत्र ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल, हस्तशिल्प, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विदेश में रोजगार के अपार अवसर हैं। उनके मुताबिक इस्राइल में प्रदेश के युवाओं की भारी मांग से नया रास्ता खुला है। इस्राइल जैसे देश के दोबारा आने से साफ हो गया कि यहां की वर्कफोर्स में काबिलियत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें