फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए जरूरी खबर, सेना भर्ती रैली पांच फरवरी से

Sat, 25 Jan 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने के लिए लखनऊ और इसके आसपास के जिलों के युवाओं के लिए अगले माह रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अधीन आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों के लिए पांच से 13 फरवरी तक कानपुर छावनी में भर्ती रैली होगी।

सैनिक जीडी, क्लर्क, एसकेटी, तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट) और ट्रेड्समैन के पदों के लिए होने वाली इस रैली में लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, गोंडा, हमीरपुर और फतेहपुर जिलों के करीब 60 से 80 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

कानपुर में ही 16 फरवरी को यूपी व उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों की धार्मिक गुरू के पद के लिए भर्ती होगी।

निदेशक भर्ती मुख्यालय कर्नल आर चसवाल ने बताया कि गृह विभाग और कानपुर प्रशासन के साथ मिलकर भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती रैली का कार्यक्रमतारीख जिले5 फरवरी उन्नाव7 फरवरी कानपुर देहात8 फरवरी लखनऊ9 फरवरी महोबा व चित्रकूट10 फरवरी बांदा, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज गोंडा व हमीरपुर11 फरवरी कानपुर नगर12 फरवरी फतेहपुर13 फरवरी औरैया, बाराबंकी कन्नौज, गोंडा व हमीरपुर(सैनिक क्लर्क व एसकेटी) व डीएससी में 48 साल की उम्र तक के पूर्व सैनिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें