फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों वोटबैंक के लिए सपा का एक और खेल

Sat, 25 Jan 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने मुसलमानों को रिझाने के लिए 28 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश के समस्त मदरसा संचालकों और मदरसों से जुड़ी पांच यूनियनों के दस-दस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से समस्त मदरसों में इसकी सूचना पहुंचा दी गई है।

गोमती नगर स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान में इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व आजम खां संबोधित करेंगे।

मालूम हो कि प्रदेश में 459 अनुदानित मदरसे संचालित हो रहे हैं। शहरकाजी आलम रजा नूरी ने कहा कि मिल्लत तमाम परेशानियों में उलझी हुई है।

सबसे बढ़ा मसला तालीम व रोजगार का है। इसलिए बुलाना उनकी मजबूरी व जाना हमारी जरूरत है। हम अपनी बात वहां मजबूती से रखने के लिए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें