फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में जारी होगी दरोगा भर्ती की आंसर शीट, अभ्यर्थी दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

Thu, 28 Dec 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
दरोगा भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा की आंसर की व रिस्पांस शीट दो जनवरी सवेरे 10 बजे पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर अपलोड की जाएगी। यह नौ जनवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। 
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के आईजी वितुल कुमार ने बताया कि 3307 पदों के लिए 12 से 22 दिसंबर के बीच ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प या आंसर-की में कोई खामी मिलती है, तो वह नौ जनवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

इसके लिए अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन


लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा के समय हल किए गए प्रश्न और उनके उत्तर विकल्प के साथ प्रदर्शित होंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी आपत्ति केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज करा पाएंगे। इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

बता दें, दरोगा भर्ती 2016 के लिए छह लाख 31 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से महज पौने चार लाख अभ्यर्थी ही ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें