फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मैं रिपोर्ट नहीं जानती, मेरी मदद कीजिए वर्ना पढ़ाई छूट जाएगी

Mon, 17 Jul 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
साहब मैं रिपोर्ट नहीं जानती। जालसाजों ने मेरे खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए है। रुपये न मिले तो मेरी पढ़ाई रुक जाएगी। छात्रा के कॅरिअर का सवाल सामने आया तो लखनऊ के पीजीआई एसओ ने तत्काल झारखंड पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


कुछ दिनों के बाद जालसाज ने छात्रा के खाते में सारे रुपये वापस डाल दिए। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को खुले मन से धन्यवाद दिया। एसओ पीजीआई बृजेश राय ने बताया कि साउथ सिटी निवासी मोना बुदियाल गोरखपुर स्थित निजी कॉलेज से बीटेक की छात्रा है।

बीते 30 जून को मोबाइल पर एक फोन आया। कॉलर ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए छात्रा से मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर मांगा। थोड़ी देर बाद उसके खाते 49 हजार 800 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा ने अपना एटीएम कार्ड ब्लाक करवा घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद एसओ ने कॉल डिटेल निकलवाया। पता चला कि पैसा इलाहाबाद बैंक के देवघर झारखंड निवासी ताजुद्दीन के खाते में ट्रांसफर हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें